संकट मोचन हनुमान मंदिर में 4 व 5 अगस्त को मनेगी दीपावली, 101 दीपों से होगी महाआरती सजेगा फूलबंगला

श्रावण मास में हनुमान जी आए अपने मूल स्वरूप शिव जी के रूप में और धारण किया त्रिशूल और डमरु। ग्वालियर। 4 व 5 अगस्त को अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण की नींव रखी जा रही है। भूमि पूजन हो रहा है। इस महत्वपूर्ण और अविस्मरणीय क्षण को उत्सव का रूप प्रदान करते हुए संकट मोचन हनुमान (बालाजी) मंदिर किलागेट गोलपाड़ा में दोनों ही दिन कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। बालाजी सरकार के चरणसेवक जगवीर सिंह तोमर ने बताया कि अयोध्या में सारी बाधाएं खत्म होने के बाद होने जा रहे भूमि पूजन को उत्सव का रूप् देते हुए मंदिर में 4 अगस्त को शाम 4 बजे से अखंड रामायण पाठ प्रारंभ किया जाएगा। रात्रि 7:30 बजे 101 दीपक से हनुमान जी, राम जी की महाआरती की जायेगी। फूल बंगला सजाया जाएगा। इसके बाद प्रभु बालाजी महाराज को सवा मन का भोग लगाया जायेगा। रात्रि 8 बजे अनिश्चतकालीन नरंतर होने वाला हवन यज्ञ होगा। 5 अगस्त को रामायण पाठ के समापन के बाद सुंदरकांड पाठ होगा। शाम 7:30 बजे आरती के साथ मंदिर में दीपोत्सव यानी दीपावली मनाई जायेगी इसके बाद सवा मन खीर का वितरण किया जावेगा। श्री तोमर ने कहा कि उनका एकमाद्ध उद्देश्